गोरखपुर: गोरखपुर में PET-2026 की परीक्षा शुरू, 52 केंद्रों पर कड़ा पहरा; आधार मिलान के बाद अभ्यर्थियों को दिया गया प्रवेश
गोरखपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए कुल 52 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। पहली पाली की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया है।