फिरोजाबाद सुहाग नगर भुजरिया मेले में विधायक मनीष असीजा को बच्चों ने घेरा, खूब हुआ प्यार
फिरोजाबाद। सुहाग नगर में आयोजित भुजरिया विसर्जन मेले के दौरान सदर विधायक मनीष असीजा के पहुंचते ही वहां मौजूद बच्चों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी।
मेले में जैसे ही विधायक पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में छोटे बच्चे उनके पास पहुंच गए। किसी ने हाथ मिलाया, किसी ने गले लगाया तो कई बच्चे उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। विधायक ने भी बच्चों के साथ हंसकर बातचीत की और उनके साथ समय बिताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि असीजा की लोकप्रियता सिर्फ बड़े-बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं है, बच्चे भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। उनकी सादगी और सहज व्यवहार के कारण लोग उनसे आसानी से मिल पाते हैं।
भुजरिया मेले में विधायक और बच्चों के बीच का यह नजारा चर्चा का विषय बना रहा।
#Firozabad #ManishAseja #SadarVidhayak #BhujariyaMela #SuhagNagar #FirozabadNews
---