बांका: सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए
Banka, Banka | May 14, 2025 सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण बुधवार की सुबह 11 बजे सिविल सर्जन डॉ अनिता कुमारी ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड एवं प्रसव वार्ड का जायजा लिया। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए सिविल सर्जन ने डॉक्टर को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं सदर अस्पताल में एक डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए।