बांका: डुबोनी मोड के पास सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की हुई मौत
Banka, Banka | May 14, 2025 बांका के डुबोनी मोड के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रसेन गांव निवासी कुंदन चौधरी के पुत्र अक्षय कुमार के रूप में हुई। परिजन बुधवार की दोपहर 12:00 बजे जख्मी अवस्था में युवक को लेकर सदर अस्पताल बांका पहुंचे जहां डॉक्टर अमिश कुमार ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।