बांका: विजयनगर मोहल्ले में महादेव स्थान के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल
Banka, Banka | May 14, 2025 विजयनगर मोहल्ला के महादेव स्थान के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवारी युवक जख्मी हो गया।बुधवार दोपहर 12:00 बजे जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया जानकारी के अनुसार विजयनगर मोहल्ला निवासी सत्यम कुमार बाइक से बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान महादेव स्थान के पास बाइक गड्ढे में जाने से असंतुलित हो गई। जिसमें युवक गिरकर जख्मी हो गया।