पाली: मप्र में जहरीली शराब से हुई लगभग एक दर्जन लोगों की मौत के मामले में ललितपुर से तार जुड़ने के आरोप, जनपद में अलर्ट
Pali, Lalitpur | Sep 7, 2026 सीमावर्ती मध्य प्रदेश के जनपद सागर में जहरीली शराब से लगभग एक दर्जन लोगों की हुई मौत के मामले में जनपद ललितपुर से तार जुड़ने के आरोप के मामले को लेकर ललितपुर आबकारी अधिकारी ने आरोप को निराधार बताया है। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए अमझरा घाटी बॉर्डर के पास आबकारी विभाग की टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।