थरथरी: करियावां पुल पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई, दो युवक हुए जख्मी
थरथरी थाना क्षेत्र के करियावां पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग में टकराने से बाइक पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी तियारी जगदीशपुर निवासी दीपक कुमार व बैजू कुमार है। जख्मी के स्वजन ने बताया कि दीपक व बैजू अपने नानिघर गंगा बिगहा आया था। शनिवार के अहले सुबह गंगा बिगहा से अपने घर तियारी जगदीशपुर जा रहा था।