थरथरी: भातु बिगहा गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई जमकर फायरिंग
थरथरी थाना क्षेत्र के भातु बिगहा गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर नरेश यादव तथा सुबोध प्रसाद के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई। गांव में वर्चस्व कायम करने की इसी लड़ाई में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते-देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। अचानक गांव में फायरिंग के बाद गांव में अफरातफरी मच गया। लोग अपने घरों में दुबकने लगे।