थरथरी: पुलिस पर पथराव व फायरिंग करने वाले आरोपी को अमेरा गांव से थरथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के अमेरा गांव से पुलिस पर पथराव व फायरिंग के आरोपी को बुद्धु प्रसाद को थरथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि 49/24 के अभियुक्त बुद्धू प्रसाद घर के पास टहल रहा है। सूचना की सत्यापन के लिए दरोगा दीपनारायण पासवान के साथ उक्त स्थल पर पहुंचा तो अभियुक्त भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया।