थरथरी: थरथरी बाजार से रेलवे टिकट का अवैध कारोबार करते एक कारोबारी को फतुहां आरपीएफ की टीम ने किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के थरथरी बाजार में रेलवे टिकट का अवैध कारोबार करते एक कारोबारी को फतुहां आरपीएफ की टीम ने उसके दुकान सक्सेज स्टूडियो में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी थरथरी बाजार निवासी रविन्द्र प्रसाद के पुत्र रवि प्रकाश है। इनपर फर्जी आईडी के आधार पर रेल टिकट बनाकर उसे जरूरतमन्दों से ज्यादा रुपये में बिक्री करने की शिकायत पर करवाई की गई है।