Public App Logo
झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में एक ही परिवार पर कथित तौर पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में चार महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान बेबी देवी की मौत हो गई। घायलों ने बड़े भाई और उनके परिजनों पर तलवार, लोहे की रॉड से हमला करने, फायरिंग करने और घर में लूटपाट का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #Jamui #Jhajha #Dadpur #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #LandDispute #JamuiNews #Bihar #Justice #LatestNews #BhaskarNews - Jamui News