बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतक देवेंद्र दुबे के घर उनके बेटे के जन्म के अवसर पर छठियार का आयोजन किया गया था। इस दौरान घर के बाहर आर्केस्ट्रा कार्यक्रम चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे। इसी दौरान लौरिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में देवेंद्र दुबे के उस नवजात बच्चे की भी मौत हो गई, जिसके छठियार का आयोजन किया गया था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिए बेतिया GMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतकों के शवों को NH-727 पर रखकर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया।
#champaran24news #viralreelschallenge #CMBihar #viralvideochallenge #BJPGovernment #RJD