महरौनी: महरौनी व बानपुर निवासी लोगड़िया जनजाति के लोगों ने आधार कार्ड और अन्य सरकारी योजनाएं दिलाने हेतु जिलाधिकारी से की मांग
कस्बा महरौनी एवं बानपुर में निवास कर रहे लोगड़िया जनजाति के लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह गांव-गांव घूम कर खेती से संबंधित छोटे-मोटे औजार बनाकर किसी तरह अपने पेट का भरण पोषण करते हैं।उन्होंने जिलाधिकारी से आधार कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु उचित कार्यवाही की मांग की है।