मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर खजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, व्यक्ति रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और किस ट्रेन की चपेट में आया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
#DENNewsMadhubani #Khajauli #KhajauliNews #MadhubaniNews #BiharNews #RailwayAccident #TrainAccident #Madhubani #Bihar
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Khajauli News ] [ Khajauli Railway Station ] [ Khajauli Train Accident ] [ Madhubani Railway News ] [ Bihar News ] [ Train Accident Bihar ] [ Railway Accident ] [ Khajauli Police ] [ Madhubani Crime News ]