बिदुपुर: होली पर युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाजीपुर-महनार मार्ग किया जाम, आश्वासन के बाद समाप्त
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव में होली के दिन युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।