आज़मगढ़: मन्दुरी के पास फुलेहरा रोड पर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल बाइकसवार बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम
आजमगढ़ के कँधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी से फुलेहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान बीती रात करीब 12:30 बजे सिधारी स्थित एक नर्सिंग होम में मौत हो गई। मृतक 70 वर्षीय संत समागम यादव निवासी मोलनापुर माफी थाना रानी की सराय थे। वह 27 जुलाई को घटना के दिन अपनी पत्नी देवमती 65 वर्ष के साथ अपनी ससुराल फुलेहरा जा रहे थे।