आज़मगढ़: मण्डलायुक्त सभागार में कमिश्नर ने की 50 लाख व उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
आज़मगढ़ के मण्डलायुक्त मनीष चौहान ने मण्डल के तीनों जनपदों में 50 लाख एवं उससे अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विलम्बित निर्माणाधीन परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देकर उसे शीघ्र पूर्ण कराया जाय। मण्डलायुक्त श्री चौहान ने मंडलायुक्त सभागार में आयोजित उक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।