दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत किसानों को निःशुल्क वितरित किए मसूर बीज मिनीकिट
===============================
ग्राम पंचायत केवलारी में दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत आज किसानों को मसूर बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम सांसद श्री विवेक बंटी साहू की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने किसानों से अपील की कि इस रबी सीजन में वर्षा की कमी को देखते हुए कम पानी में उत्पादित होने वाली फसलों की बोनी को प्राथमिकता दें। उन्होंने किसानों को मसूर, चना एवं सरसों की खेती अपनाने की सलाह दी, जिससे कम वर्षा की स्थिति में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री संजय सक्सेना ने भी किसानों को फसलों की समय पर बोनी करने की सलाह दी। इस दौरान श्री संजय पटेल, श्री दिनेशकान्त मालवीय, सरपंच श्री इन्द्रभान मरकाम, श्री निमेश पटेल, श्री मुनीम पटेल, श्री नीतेश पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री संजय नरवरे, कृषि विकास अधिकारी श्री वी.एस. वरकड़े, कृषि विस्तार अधिकारी श्री एस.एल. ब्रम्हे, श्री जगन्नाथ कुमरे, श्रीमती प्रीति बेन, श्रीमती स्वाती अग्निहोत्री, श्रीमती हर्षिता ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026