बिशुनपुर: बिशुनपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई, वाहन जांच में 72 हजार रुपये का जुर्माना वसूला
गुमला जिले के बिशुनपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों आका उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 72 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त दिलेश्वर महतो और जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र महतो के निर्देश पर गुरुवार को यह अभियान चलाया गया।