बिशनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनारी बस स्टैंड के समीप नेतरहाट रोड पर बना सार्वजनिक शौचालय कई वर्षों से तैयार होने के बावजूद अब तक बंद पड़ा है। शौचालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन इस मार्ग से बड़ी संख्या में यात्री, छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं ग्रामीण आवागमन करते हैं।