बौंसी: हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को मिर्जाचौंकी और सिराय मोहल्ला से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Bausi, Banka | Dec 28, 2024 बौंसी थाना क्षेत्र के रेफरल अस्पताल के पीछे बीते दिनों अभिषेक कुमार उर्फ मिठ्ठु हत्याकांड के तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए शनिवार करीब 12 बजे जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिराय मोहल्ला निवासी आशीष कुमार व गौतम कुमार पिता विजय सिंह व आदित्य कुमार उर्फ अजित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को कई अन्य सुराग भी हाथ लगे है।