बौंसी: अजीत नगर पहाड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल
Bausi, Banka | Dec 25, 2024 रजौन प्रखंड क्षेत्र के अजीत नगर पहाड़ समीप बुधवार शाम करीब 5:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान मंजय साह और बलजीत साह के रूप में हुई है। दोनों बाइक से पुंसिया आए हुए थे। घर लौटने के क्रम में पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। रजौन अस्पताल में दोनों का उपचार कराया गया।