बौंसी: एसडीपीओ ने बौंसी थाने का निरीक्षण किया, लंबित मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए
Bausi, Banka | Dec 26, 2024 एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे बौसी थाना का निरीक्षण किया। थाना में लंबित पड़े कांडों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया । वहीं फरार चल रहे वारंटी को एवं कुर्की जब्ती अभियुक्त को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। जबकि क्षेत्र में रात्रि में गस्त बढ़ाने व दो पहिया वाहन चेकिंग करने ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।