बौंसी: एसडीएम के निर्देश पर सीएनडी हाई स्कूल खेल मैदान को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
Bausi, Banka | Dec 26, 2024 एसडीएम अविनाश कुमार के निर्देश के बाद गुरुवार की शाम करीब 4 बजे सीएनडी हाई स्कूल खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने का कार्य अंचलाधिकारी सह कार्यकारी मजिस्ट्रेट कुमार रवि एवं नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी नेहा रानी के द्वारा किया गया।