बौंसी: रजावर चौक पर तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार घायल
Bausi, Banka | Dec 24, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के रजावर चौक समीप मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से एक बाइक सवार जख्मी हो गया। दुर्घटना के दौरान बाइक कंटेनर के नीचे फंस गया। वहीं जख्मी बाइक चालक और कंटेनर चालक में जमकर बहस हुई। मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। स्थानीय लोगों ने बताया की गलती कंटेनर चालक की है।