उनियारा: उनियारा में पंचायत समिति सदस्य के लिए 126 उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल
Uniara, Tonk | Oct 23, 2026 उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य को लेकर आखिरी तिथि तक 126 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। पंचायत समिति के 23 वार्डो के लिए चुनाव होगा। जिसे लेकर कांग्रेस, भाजपा, बहुजन समाज पार्टी व अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। कांग्रेस व भाजपा ने अंतिम समय में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।