प्रभात पट्टन: मासोद आठनेर रोड पर शिरडी के पास अनियंत्रित हुई बुलेरो, दो युवकों की मौके पर हुई मौत, एक घायल। बुलेरो के उड़े परखच्चे।
प्राप्त जानकारी अनुसार 24 वर्षीय सांवरी निवासी अतुल शिवराम बुआडे अपने दोस्त आकाश माथनकर के साथ बीती रात आठनेर से मासोद बुलेरो से जा रहा था। उनके साथ बैतूल निवासी एक अन्य युवक भी था। अचानक से शिरडी के पास उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और पलटी खाते हुए दूर जा फिकाया। हादसे के बाद अतुल और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बैतूल निवासी युवक घायल बताया जा रहा है।