प्रभात पट्टन: बैतूल कलेक्टर द्वारा मुलताई तहसील कार्यालय में मुलताई एवं प्रभात पट्टन के पटवारी की ली गई बैठक। दिए आवश्यक दिशानिर्देश।
बैतूल जिला कलेक्टर महोदय नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा तहसील कार्यालय मुलताई मे संयुक्त रूप से प्रभात पट्टन एवम मुलताई के पटवारियों की बैठक ली गई। जिसमें राजस्व महा अभियान के संदर्भ में पटवारी से चर्चा की। अभियान में क्या समस्या है, कार्य में क्या दिक्कत आ रही है, उसके संदर्भ में उनसे जानकारी ली। इसी के साथ समय पर रिकॉर्ड अपडेशन करने संबंधी निर्देश दिए गए।