प्रभात पट्टन: मासोद निवासी युवक द्वारा सरकारी कॉलेज में फर्जी तरीके से परीक्षा देते पकड़े जाने पर मुलताई पुलिस ने किया मामला दर्ज
प्रभात पट्टन विकासखंड अंतर्गत मासोद निवासी युवक 23 जुलाई को मुलताई के सरकारी कालेज में दूसरे युवक के स्थान पर बैठकर परीक्षा देते पकड़ाया था। परीक्षा केन्द्र क्र. 1603 में भोज मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रथम पाली की परीक्षा संचालित की जा रही थी। सूचना पर मुलताई पुलिस द्वारा युवक को पकड़ा गया था। जिसके खिलाफ आज मामला दर्ज कर लिया गया है।