प्रभात पट्टन: ग्राम धाबला के खेतों में दवा का छिड़काव करते ही झुलस गई सोयाबीन की फसल, शिकायत करने मुलताई तहसील कार्यालय पहुंचे किसान
धाबला में सोयाबीन की फसल में किसानों द्वारा निंदा नाशक दवा का छिड़काव करते ही फसलें झुलस कर नष्ट हो गई। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। पूरे मामले की शिकायत धाबला के किसानों द्वारा कांग्रेस नेता किशोरसिंह परिहार के नेतृत्व में तहसीलदार मुलताई से की है। उन्होंने दवा की जांच के साथ मुआवजे की मांग की है। धाबला के पिंटू खाकरे, गुलशन खातरकर आदि पहुंचे थे।