कनवास: एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी को बपावर कला से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jul 1, 2026 कनवास उपखण्ड क्षेत्र के देवलीमांजी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित एक आरोपी को बपावर कला से गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 90/2026 में दर्ज धारा 8/20 एवं 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपी विष्णु शाक्यवाल को गिरफ्तार किया गया है।