चित्तौड़गढ़: मधुबन कार्यालय पर विधायक आक्या ने अधिवक्ता हितों के कार्यों पर आभार व्यक्त किया, रियायती भूमि की मांग
विधायक कार्यालय में विधानसभा क्षेत्रवासियों की जनसुनवाई के दौरान जिला अभिभाषक संस्थान, चितौड़गढ़ ने अधिवक्ता हितों में पूर्व में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का आभार जताया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष सहित अधिवक्ताओं ने आवासीय कॉलोनी और अधिवक्ता भवन हेतु भूमि आवंटन की मांग रखी।