हरिद्वार: रोड़ी बेलवाला पार्किंग से नगर कोतवाली पुलिस ने 4 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
शुक्रवार को नगर कोतवाली पुलिस ने रोड़ी बेलवाला पार्किंग से चेकिंग एक आरोपी को 4 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कमल ब्रह्मपुरी का रहने वाला है। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा जिसे पीछा करने के बाद पकड़ा गया। NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर शाम 5:00 बजे आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।