हरिद्वार: 2 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पतंजलि विश्वविद्यालय दौरे को लेकर DM और SSP ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
2 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होने हरिद्वार दौरे पर आ रही है। राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में है, शनिवार को रिहर्सल कर सभी कमियां दूर कर ली जाएंगी। शुक्रवार शाम 4 बजे पतंजलि विश्वविद्यालय पहुंचे DM मयूर दीक्षित और SSP परमेंद्र डोबाल ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए।