हरिद्वार: रोड़ीबेलवाला में रजत जयंती उत्सव का दूसरा दिन, उत्तराखंड के पारंपरिक वस्त्र और गहनों ने सबका ध्यान आकर्षित किया
रोड़ीबेलवाला मैदान में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव में पहाड़ी संस्कृति की अलग ही छटा देखने को मिली। कार्यक्रम के दूसरे दिन टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक से पहुंचे घड़ियाल देवता स्वयं सहायता समूह ने पारंपरिक गहनों और उत्तराखंडी टोपी के स्टॉल से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समूह उत्तराखंड की दुल्हन के पारंपरिक गहने और पारंपरिक टोपी बनाने का कार्य कर रहा है।