हरिद्वार: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन, हरकीपौड़ी पर DM और SSP ने दिखाई हरी झंडी
शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर हरिद्वार पुलिस ने भी राष्ट्रीय एकता दिवस को जोरदार तरीके से मनाया। रोशनाबाद पुलिस लाइन में ASP जितेंद्र मेहरा ने जगह रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई, वहीं हरकीपौड़ी पर DM SSP ने हरी झंडी दिखा कर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। इस मौके पर राष्टीय एकता पर जोर दिया गया।