हरिद्वार: कनखल थाना की ट्रैफिक पुलिस चौक बाजार पर वन वे ट्रैफिक प्लान लागू कराने में विफल, व्यापारी नाराज
कनखल थाना से चौक बाजार मार्ग काफी संकरा होने के चलते आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए वनवे ट्रैफिक प्लान लागू किया गया था लेकिन ट्रैफिक पुलिस इसे कड़ाई से लागू नहीं करा पा रही, नतीजतन दोनों ओर से वाहनों के आने के चलते यहां जाम की स्थिति बनी रहती है, ऐसे में व्यापार प्रभावित हो रहा है, व्यापारियों ने शुक्रवार शाम 4 बजे बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी है।