हरिद्वार: पंतद्वीप के पास हाईवे पर दो टेंपो की जोरदार टक्कर, 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, चार लोग घायल
हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार को हादसा हो गया। पंतद्वीप के पास एक टेंपो का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरे टेंपो से जा टकराया। हादसे में एक साल साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।