पटना ग्रामीण: ख़ाजेकलां थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल भी बरामद
ख़ाजेकला थाना क्षेत्र के नेहरू चिल्ड्रन पार्क में कुछ लोगों के द्वारा अवैध हथियार के साथ किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की तैयारी के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया। हालांकि संकरी गलियों का फायदा उठाकर सभी अपराधी वहां से भागने में सफल रहे।