पटना ग्रामीण: 10 साल पुराने स्कॉर्पियो लूट कांड का खुलासा, अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, डीएसपी डॉ. अनु कुमारी ने दी जानकारी
बीते 11 नवंबर 2015 को हवाईअड्डा थानांतर्गत शेखपुरा बेली रोड पिलर संख्या 66 के पास हुई स्कॉर्पियो वाहन लूट मामले में दर्ज कांड के बाद पुलिस ने लूटी गई स्कॉर्पियो को पहले ही बरामद कर लिया था तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। साथ ही घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी।