पटना ग्रामीण: पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कुशल युवा सम्मेलन में कौशल विकास पर दिया ज़ोर
बुधवार को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित “कुशल युवा सम्मेलन” में दोपहर 3 बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से ही देश की जनसांख्यिकीय विभाजन का वास्तविक लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप स्वयं को प्रशिक्षित करें,ताकि रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर सृजित हो सकें।