शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों के साथ GIC स्थित कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज व इस्लामिया इंटर कॉलेज में संचालित परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम का घंटा पूर्वक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।