शाहजहांपुर जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला पोषण एवं अभिसरण योजना समिति की बैठक की समीक्षा की। उन्होंने बैठक के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित मुख्य सेविकाओं को क्षेत्र में रहकर विभागीय योजनाओं को गति प्रदान करने के निर्देश दिए।