पचपदरा: अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. गुंजन सोनी ने ग्राम पंचायत रानीदेसीपुरा में रात्रि चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा मंगलवार रात 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. गुंजन सोनी ने मंगलवार को जिले की समदड़ी पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीदेसीपुरा में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किये।