पचपदरा: श्री श्रवणसिंह राजपुरोहित जी कल्याणपुर पंचायत समिति के प्रधान के रूप में निर्वाचित हुए
श्री श्रवण सिंह राजपुरोहित जी कल्याणपुर पंचायत समिति से मंगलवार शाम 4:30 बजे प्रधान निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय श्रवण सिंह राजपुरोहित कल्याणपुर पंचायत समिति के प्रधान बने हैं। बीजेपी ने मोहन सिंह राजपुरोहित तिर सिंगड़ी को प्रधान का उम्मीदवार बनाया था। उम्मेद सिंह अराबा के निधन से पद खाली हुआ था।