पचपदरा: जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लैगशिप योजनाओं की गहन समीक्षा की
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा मंगलवार रात 7:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।