पचपदरा: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग के कर्मियों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा सोमवार दोपहर 2:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सोमवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए श्रमदान किया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और जल संरक्षण के महत्व पर जोर दिया।