पचपदरा: पचपदरा विधायक ने विधि एवं न्याय मंत्री से मुलाकात की, क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की
पचपदरा विधायक अरुण चौधरी और सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने सोमवार दोपहर 12:30 बजे शासन सचिवालय में राजस्थान सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी से मुलाकात की। पचपदरा विधायक अरुण चौधरी और सिवाना विधायक हमीर सिंह जी भायल ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।