टीकमगढ़: विवेक श्रोत्रिय टीकमगढ़ के नए कलेक्टर नियुक्त, अवधेश शर्मा भोपाल में तकनीकी शिक्षा विभाग के सह आयुक्त बने
मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की है। इस फेरबदल में टीकमगढ़ के कलेक्टर अवधेश कुमार शर्मा का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।