टीकमगढ़: हानोता तिगैला के समीप पिकअप वाहन की टक्कर से एक महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
हानोता तिगैला के पास एक महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। महिला का नाम रामवती कुशवाहा निवासी लारोन बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बाइक से पलेरा से अपने गांव की ओर वापस आ रही थी, रास्ते में हानोता तिगैला के पास पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला घायल हो गई। महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।